SJVN निदेशक कार्मिक अजय कुमार शर्मा ने हमीरपुर स्थित 66 मेगावाट धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना का किया दौरा


शिमला-14 जनवरी.एसजेवीएन निदेशक कार्मिक अजय कुमार शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर स्थित 66 मेगावाट धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना का दौरा किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख अजय भूषण डोगरा एवं परियोजना के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस दौरान शर्मा ने परियोजना के विभिन्न घटकों में चल रही निर्माण गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होने परियोजना के सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक भी की और निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के लिए सभी को प्रेरित किया।

SJVN #incrediblesjvn #navratnacompany #hydropower SJVN Limited Press Information Bureau – PIB, Government of India


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *