HRTC बस के नीचे डेढ़ वर्षीय बच्ची के आने से दर्दनाक मौत,मामला दर्ज


कांगड़ा-17 अक्टूबर. नूरपुर के कस्बा जसूर में HRTC बस के नीचे आ जाने से एक बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की उम्र डेढ़ साल बताई जा रही है. हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा बेहद दर्दनाक था. बच्ची का शरीर सड़क पर ही चिपक गया. बच्ची की शिनाख्त करना ही मुश्किल हो गया था.

जानकारी के मुताबिक पंजाब निवासी निहाल की डेढ़ साल की बच्ची निहारिका जसूर सब्जी मंडी के पीछे खेल रही थी. यहां पास में ही एचआरटीसी वर्कशॉप भी है. वर्कशॉप के साथ ही खड्ड किनारे प्रवासी लोगों की झुग्गी झोपड़ियां हैं. HRTC चालक वीरेंद्र कुमार पुत्र नसीब सिंह निवासी नूरपुर टायर पंक्चर लगवाने गया था. इसी दौरान बच्ची बस के नीचे खेल रही थी, जैसे ही चालक ने गाड़ी को रिवर्स किया टायर के नीचे आ जाने से उसकी मौत हो गई. बच्ची का पिता पंजाब के लुधियाना का रहना वाला है और परिवार सहित जसूर में झुग्गी झोपड़ी में रहता है.

मामले की पुष्टि करते हुए नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने बताया कि, पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने मौके से सबूत भी जुटाए हैं और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *