HPPSC ने इन पदों का परिणाम किया घोषित, देखें यहां


शिमला-14 फरवरी. हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) और एरिया मैनेजर के पदों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट और SAT का रिजल्ट घोषित कर दिया है। असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पद हिमुडा में भरे जाने हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 18 नवंबर, 2023 को शुरू की गई थी। आवेदन प्रक्रिया के बाद 18 अगस्त 2024 को स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया था। आज यानी 14 फरवरी, 2005 शुक्रवार को रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमें 8 अभ्यर्थी पर्सनैलिटी टेस्ट को सफल घोषित किए हैं। वहीं, एरिया मैनेजर के पद हिमफेड में भरे जाने हैं। इन पदों पर 7 नवंबर, 2023 को भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। स्क्रीनिंग टेस्ट 20 अगस्त 2024 को लिया गया था। इसके बाद स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इसमें 10 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। रिजल्ट निकाले जीने की पुष्टि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के डिप्टी सेक्रेटरी ने की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *