-
सुख की सरकार यानी भ्रष्टाचार और घोटालों की भरमार: जयराम ठाकुर

शिमला -26 फरवरी. शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू की सरकार प्रदेश में घोटालों और भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। जहां भी नज़र उठाकर देखिए वहीं पर घोटाले ही घोटाले नज़र आ रहे हैं। आज समाचार पत्रों से पता चला कि सामाजिक और अधिकारिता विभाग में ग़लत…
-
Breaking: महाकुंभ में सीएम सुक्खू परिवार समेत लगाएंगे आस्था की डुबकी

शिमला-25 फरवरी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे में एक बार फिर बदलाव हुआ है। पहले उनका शिमला लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वह सीधे प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली से फ्लाइट के जरिए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे और महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगे। महाकुंभ स्नान के बाद…
-
Breaking: कम संख्या वाले स्कूलों को बंद करने के बाद अब कॉलेज और सकेंडरी स्कूल बंद करेगी सरकार

शिमला-22 फरवरी. हिमाचल प्रदेश सरकार ने कम एनरोलमेंट वाले 1094 प्राइमरी और मिडिल स्कूल बंद किए हैं। मिडिल और प्राईमरी स्कूल बंद करने के बाद सरकार अब सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज डी-नोटिफाई करने की तैयारी में है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कम संख्या और एनरोलमेंट के आधार पर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज…
-
सरकार ने राजस्व कर्मियों की जिला कैडर बहाल करने की मांग की खारिज

शिमला-21 फरवरी. प्रदेश सरकार ने राजस्व कर्मियों की जिला कैडर बहाल रखने की मांग खारिज कर दी है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने दोटूक कहा है कि प्रदेश के लोगों और राजस्व कर्मियों के हितों को ध्यान में रखकर ही राज्य कैडर में शामिल करने का फैसला लिया गया है। राजस्व कर्मी राज्य कैडर…
-
HRTC चालक-परिचालक संघ ने सीएम को बोला झूठा,6 मार्च से काम छोड़ो व चक्का जाम की दी चेतावनी

शिमला-21 फरवरी.हिमाचल सरकार का बजट सत्र शुरू होने से पहले विभिन्न संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक ओर जहां SMC शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं तो दूसरी ओर बिजली बोर्ड के कर्मचारी महापंचायत कर सरकार के ख़िलाफ़ बिगुल बजा दिया है। अब इसी कड़ी में HRTC…
-
मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ सरकार कर रही सख्त कार्रवाई

शिमला-21 फरवरी. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सख्त कानून लागू कर, समन्वित कार्रवाई और जन सहभागिता के माध्यम से मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी से निपटने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया है।प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पुलिस विभाग ने विभिन्न प्रवर्तन…
-
प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, हर दिन हो रही हत्या : जयराम ठाकुर

शिमला-20 फरवरी. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है। प्रदेश में इस समय हत्याओं के मामले तेजी से बढ़े हैं। आज ही समाचारों में पढ़ा कि ऊना में पिछले डेढ़ महीने के भीतर 15 हत्याओं के मामले सामने आए हैं। जिसमें हाल ही में एक महिला…
-
Breaking: सीएम सुक्खू परिवार सहित 5 दिवसीय मालदीव के दौरे पर

शिमला-19 फरवरी. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को परिवार के साथ मालदीव रवाना हुए। वह 24 फरवरी के बाद ही शिमला लौटेंगे। सूत्रों के अनुसार सीएम सुक्खू की उनकी पत्नी देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर व दोनों बेटियां भी साथ गई हैं। भारत के पड़ोस में हिंद महासागर के इस गणराज्य में सीएम सुक्खू का…
-
Breaking: दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम,कल शपथ ग्रहण समारोह

नई दिल्ली-19 फरवरी. दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है. नई सरकार में सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री होंगे. वहीं रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे.रेखा गुप्ता और वर्मा बुधवार को साढ़े…
-
Breaking: दिल्ली में रेखा गुप्ता का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे

नई दिल्ली-19 फरवरी. दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा ये चर्चा पिछले 15 दिनों से तेज है. आज शाम में विधायक दल की बैठक होने वाली है. सबसे ज्यादा किसी नाम की चर्चा है तो वो रेखा गुप्ता का चल रहा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता की…