-
अर्की-शीलघाट से शिमला आ रही HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त 15 घायल

सोलन-16 मई.अर्की के शीलघाट से शिमला जा रही HRTC बस सुबह सवेरे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि बस सड़क पर ही पलटी अन्यथा बड़ा जानी नुकसान हो सकता था इस बस हादसे में स्कूली बच्चों समेत 15 यात्री घायल हुए हैं। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक यात्रियों…
-
Breaking: 108 व 102 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, मांगे माने वरना पहिया होगा जाम

शिमला-16 मई. प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं कभी भी ठप हो सकती हैं। इन सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी लंबित मांगों को जल्द नहीं माना गया तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। यूनियन ने कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर समाधान नहीं हुआ,…
-
Breaking: शिमला में देरशाम अचानक बरसे मेघ,हुआ कूल- कूल

शिमला-15 अप्रैल.राजधानी शिमला में देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में एकाएक काले बादल आए और बिजली कड़कते हु जोरदार बारिश शुरू हुई। अचानक बारिश से मॉल रोड़ और आसपास घूम रहे लोग बारिश में भीग गए। उधर,मौसम विभाग ने प्रदेश के कई भागों में छः दिनों तक माैसम खराब बना रहने का…
-
Breaking: HP बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किया घोषित, टॉप -10 में बेटियों ने मारी बाजी

धर्मशाला-15 मई. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 79.08 फीसदी रहा है। बीते वर्ष परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा था। न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना की साइना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही हैं। आर के सीनियर सेकेंडरी…
-
Breaking: शिमला के घनपेरी में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट,शव को आंगन में जलाने की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार

शिमला-15 मई. शिमला के शोघी में घनपेरी गांव से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में दफनाने और जलाने की कोशिश की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बालूगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय…
-
Breaking: CM सुक्खू के घर के पास दिखे उड़ते हुए ड्रोन, मचा हड़कंप

हमीरपुर-14 मई. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पैतृक निवास के पास उड़ते दिखे संदिग्ध ड्रोन से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक यह ड्रोन काफी देर तक उड़ता हुआ देखा गया जहां उनकी वयोवृद्ध माता सहित अन्य परिजन भी घर में रह रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घरों की लाइटें आदि तुरंत बंद कर दीं।…
-
Breaking:सुन्नी में एम्बुलेंस में चिट्टा बेच रहे दो युवक धरे,मामला दर्ज

शिमला-14 मई. शिमला के सुन्नी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक एम्बुलेंस के माध्यम से चिट्टा (हेरोइन) बेच रहे दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई…
-
Breaking: मनाली में टैक्सी चालक ने सड़क किनारे भेड़पालक को भेड़ बकरियों समेत रौंदा, गिरफ्तार

मनाली-14 मई. मनाली के 18 मील के पास बुधवार सुबह सवेरे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जहां एक टैक्सी चालक ने एक भेड़ पालक को भेड़ बकरियों समेत रौंद डाला इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 बकरियां भी मारी गईं. जानकारी के अनुसार नरोटम राम, जगत राम,…
-
Breaking: सचिव की लापरवाही से सोलन में 2 साल के बच्चे को दी नौकरी

सोलन-13 मई. सोलन विकास खंड की सेर बनेड़ा पंचायत में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां केवल दो वर्ष के एक बच्चे को निजी क्षेत्र में कार्यरत दिखाया गया है। यही नहीं, पंचायत द्वारा तैयार परिवार रजिस्टर में उसे साक्षर भी दर्ज किया गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि यह बच्चा अप्रैल…
-
Breaking: CBSE बोर्ड ने 10 वीं व 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किया घोषित, जानें यहां

शिमला-13मई. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के बाद 10वीं परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। परीक्षार्थी 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 10वीं में 93.66 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं जो कि पिछले साल से 0.06 फीसदी अधिक है। 2385079…