-
Breaking: बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा गोलीकांड में तीन गिरफ्तार

बिलासपुर-16 मार्च.कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए गोलीकांड में पुलिस ने हिरासत में लिए पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रितेश, मंजीत नड्डा और रोहित राणा के रूप में हुई है। मंजीत नड्डा और रोहित राणा पर रेकी करवाने का आरोप है। वहीं, दो आरोपी शूटरों की एक इंस्टा…
-
CM सुक्खू ने पूर्व MLA बंबर ठाकुर का कुशल-क्षेम जाना

शिमला- 15 मार्च.मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी, शिमला पहुंचकर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशल-क्षेम जाना। बंबर ठाकुर शुक्रवार को बिलासपुर में गोली लगने से घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।इसके उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बंबर ठाकुर…
-
Breaking: चंबा के चांजू में एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत

चंबा-15 मार्च. चंबा जिले के चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की श्रमिक कॉलोनी में शुक्रवार आधी रात को भीषण अग्निकांड हुआ। इस हादसे में एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बिंदु पुत्र धर्मचंद, निवासी संगेड के रूप में हुई है। आग लगते ही कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। मौके…
-
Breaking: सूबे में आज व कल बारिश बर्फ़बारी का अलर्ट

शिमला-15 मार्च. प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी देखी गई। मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज प्रदेश के पांच जिलों चंबा,कांगड़ा,कुल्लू ,मंडी और शिमला जिलों में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रविवार को…
-
Breaking: पूर्व MLA बंबर ठाकुर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से किया हमला PSO भी घायल

बिलासपुर-14 मार्च. होली का जश्न मना रहे बिलासपुर के पूर्व MLA बंबर ठाकुर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाकर घायल कर दिया। बंबर ठाकुर पर यह हमला उस समय हुआ जब वे अपने आवास पर ही दिन के समय होली मना रहे थे। इस जानलेवा गोलीबारी में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर सहित उनके पीएसओ घायल…
-
Breaking: देररात 2.50 मिनट पर 5.2 की तीव्रता वाले भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, नहीं कोई नुकसान

शिमला-14 मार्च.देर रात जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे तो प्रदेश की धरती भूकंप के तेज झटकों से हिल गई. गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.भूकंप के झटके चंबा, कुल्लू, कांगड़ा और लाहौल स्पीति में महसूस किए गए. लेकिन भूकंप का केंद्र कारगिल…
-
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने होली उत्सव की बधाई दी

शिमला-13 मार्च.राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।शिव प्रताप शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रंगों के त्योहार होली का हमारी संस्कृति में विशेष महत्त्व है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर देश की एकता…
-
देहरा उपचुनाव के दौरान महिला मंडलों को बिना आवेदन के मिले 50 हज़ार रुपए: जयराम ठाकुर

शिमला-13 मार्च. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि सरकार में हर जगह अराजकता है। जिसका जवाब सरकार नहीं देती है। अब सदन में सूचना मांगने के बाद भी सरकार झूठ बोल रही है। सूचना एकत्रित करने के नाम पर सरकार सदन को भी गुमराह कर रही है।…
-
Breaking: डिप्टी सीएम ने आर्थिक सर्वेक्षण किया पेश हिमाचल में प्रति व्यक्ति आय में 22,430 की बढ़ोतरी

शिमला-13 मार्च. मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में वीरवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 की रिपोर्ट पेश की । यह रिपोर्ट प्रदेश सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम अनुमानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए…
-
काशापाट के कंडी गांव में फटा गैस सिलेंडर 2 घायल

रामपुर-13 मार्च. रामपुर काशपाट के कंडी गांव में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 35 वर्षीय दीवान और 23 वर्षीय रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जब दीवान ने लाइट ऑन की, तो गैस रिसाव के कारण सिलेंडर…