-
Breaking: सरकाघाट के मसेरन में HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त 7 की मौत 22 घायल

मंडी -24 जुलाई. मंडी के सरकाघाट में मसेरन के पास तरांगला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी HRTC की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में सात यात्रियों की माैत हो गई है। करीब 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में पांच महिलाएं व दो पुरुष…
-
Breaking: IGMC में स्क्रब टायफस का पहला मामला आया सामने,शिमला की रहने वाली है महिला

शिमला-23 जुलाई. शिमला में स्क्रब टायफस का पहला मामला सामने आया है। स्क्रब टायफस की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC शिमला में 32 वर्षीय महिला का टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसका उपचार IGMC में चल रहा है महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।…
-
Breaking:हिमाचल के हितों को लेकर नितिन गडकरी से मिले जेपी नड्डा और हर्षमहाजन

शिमला-23 जुलाई. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की उनके साथ राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी उपस्थित रहें। इस अवसर पर जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र मंत्री नितिन गडकरी ने पूरा आश्वासन दिया है कि हिमाचल प्रदेश को लेकर केंद्र सरकार द्वारा…
-
Breaking: लुहरी के समीप पिकअप पर गिरी चट्टान दो घायल:

शिमला-22 जुलाई.आनी लुहरी- खेगसु मार्ग पर देररात एक सड़क हादसा हुआ है यहां एक चलती पिकअप पर पहाड़ी से पत्थर गिरा है गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस थाना लुहरी से मिली जानकारी के मुताबिक लुहरी के समीप बीती रात एक पिकअप पर पथर…
-
Breaking: स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली-21 जुलाई. भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक पत्र में स्वास्थ्य संबंधी कारणों और चिकित्सा सलाह का हवाला देते हुए संविधान के अनुच्छेद 67(a) के तहत अपने इस्तीफे की घोषणा की. राष्ट्रपति मुर्मू को संबोधित अपने पत्र में जगदीप…
-
श्रीरेणुकाजी संगड़ाह-चढ़ाना सड़क पर कादियाना नाले में सवारियों से भरी बस मलबे में दबी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

नाहन-21 जुलाई. श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह-चढ़ाना सड़क पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। काडियाना नाले में भारी मात्रा में मलबा आने से एक निजी बस फंस गई। बस में करीब 15 सवारियां मौजूद थीं। गनीमत रही कि चालक और परिचालक ने सूझबूझ से काम लिया और सावधानीपूर्वक यात्रियों को इमरजेंसी व चालक के…
-
Breaking: युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो,फिर किया वायरल,2 आराेपी गिरफ्तार

चंबा-20 जुलाई. चम्बा जिला में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और इस घिनौनी वारदात का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया…
-
Breaking: कांग्रेस सरकार की नई जॉब ट्रेनी पॉलिसी युवाओं को ठगने वाली: डॉ. बिंदल

शिमला-20 जुलाई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने जॉब ट्रेनी मामले पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को ठगने का एक नया जाल है, नौकरियों का मुद्दा ना उठे इसके लिए यह सरकार के लिए एक साल का जीवनदान है। बिंदल ने सीधा-सीधा कहा कि कांग्रेस…
-
Breaking:वन भूमि पर कांटेदार बाड़ लगाए वन विभाग,न काटें फल से लगे पौधे: शांता कुमार

पालमपुर-20जुलाई. पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय ने वन भूमि पर नाजायज कब्जे को समाप्त करने का सरकार को आदेश दिया है। इस आदेश का पालन करने के लिए सरकार ने वन भूमि पर लगे हुए सेब के पौधों को काटना शुरू किया है। सेब से लदे हुए…
-
Breaking: सरकार ने PWD विभाग में 13 अधिशासी अभियंताओं का किया तबादला

शिमला-19 जुलाई. राज्य सरकार ने PWD विभाग में 13 अधिशाषी अभियंताओं की ट्रांसफर कर अन्य डिविजन में नई नियुक्ति दी है। लोक निर्माण विभाग के सचिव की ओर से शनिवार को आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के मुताबिक अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार कटोच को नूरपुर से बदलकर PWD विभाग के चंबा डिविजन में…