-
Breaking: जर्मनी के डसेलडोर्फ में ‘मेडिका 2024’ में शामिल होने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के नेतृत्व में जाएगी 10 सदस्यीय टीम

शिमला-26 अक्टूबर. हिमाचल प्रदेश में मेडिकल डिवाइस और बल्क ड्रग पार्क के लिए संभावित निवेशकों के साथ बातचीत करने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के नेतृत्व में जल्द दस सदस्यीय टीम जर्मनी का दौरा करेगी। जर्मनी के डसेलडोर्फ में “मेडिका 2024” में होने वाली बैठक के लिए टीम को मंजूरी मिल गई है। जो…
-
Breaking: सीएम सुक्खू आज डोडरा क्वार से करेंगे ‘सरकार आपके घर द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत

शिमला-26 अक्टूबर. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज यानी 26 अक्तूबर को शिमला जिला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा-क्वार की महिलाओं को ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ से लाभान्वित करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम डोडरा में करेंगे और देर शाम तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री डोडरा-क्वार दौरे के दौरान जनसमूह को संबोधित करने के…
-
Breaking: सुक्खू सरकार ने सरकारी विभागों में 2 साल या इससे अधिक समय से खाली चल रहे सभी पद किए खत्म,देखें यहां

शिमला-26 अक्टूबर. प्रदेश की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर जनता से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने दो साल या इससे अधिक समय से सरकारी विभागों या सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों में रिक्त चल रहे सभी पद खत्म करने का आदेश जारी किया है। इन पदों की संख्या हजारों में बताई जा रही…
-
Breaking:हाईकोर्ट ने HPSSC कर्मचारियों की सेवा शर्तों का रिकॉर्ड रखने के आदेश

शिमला-25 अक्टूबर. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने भंग किए गए हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (एचपीएसएससी) हमीरपुर के सरप्लस घोषित कर्मचारियों की सेवा शर्तों से संबंधित नियमों और विनियमों शर्तों को रिकॉर्ड पर रखने के आदेश जारी किए। न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ ने यह आदेश जारी करते हुए कहा कि सरकार का यह कर्तव्य है कि…
-
Breaking: PG कोर्स करने वाले चिकित्सकों को प्रदेश सरकार देगी पूरा वेतन: मुख्यमंत्री

शिमला- 25 अक्तूबर.मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के चिकित्सकों को दीपावली से पहले एक बड़ा लाभ दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल करते हुए राज्य सरकार ने पीजी कोर्स, सीनियर रेजीडेंसी (एसआरशिप) या डीएम-स्तर की पढ़ाई करने वाले चिकित्सकों को अध्ययन अवकाश के दायरे से बाहर करने का निर्णय लिया है। इससे…
-
Breaking: 28 से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे बिजली बोर्ड कर्मचारी

शिमला-25 अक्टूबर. राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने का फैसला लिया है। मांगे पूरी नहीं होने पर 28 अक्तूबर से प्रदर्शन कर बिजली कर्मचारी विरोध जताएंगे। इंजीनियरों और कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने गुरुवार को आपात बैठक कर सरकार को यह अल्टीमेटम दिया है। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने…
-
Breaking: संजौली में महिला से यूपी के व्यक्ति ने की छेड़खानी, मामला दर्ज

शिमला-25 अक्टूबर. राजधानी शिमला में एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला ने यूपी के व्यक्ति पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक शहर के उपनगर संजौली में चौपाल की महिला से अश्लील हरकते करने का मामला सामने आया है। भारतीय न्याय संहिता में महिला निवासी…
-
Breaking: बिलासपुर से लेह रेललाइन डिफेंस प्रोजेक्ट घोषित किया जाए: डिप्टी सीएम

शिमला-24 अक्टूबर. मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस सरकार की ओर से रेललाइन के लिए पैसे नहीं देने के आरोपों पर कहा कि रेलवे के दो प्रोजेक्ट भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी व चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर बना रही है। तलवाड़ा वाली केंद्र सरकार बना रही है, प्रदेश सरकार जमीन दे रहा है। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन की…
-
Breaking: शिमला में बनेगा देश का पहला सबसे लंबा रोपवे: मुकेश अग्निहोत्री

शिमला-24 अक्टूबर. राजधानी शिमला विश्व मानचित्र पर अब एक अलग नई पहचान बनाएगा। क्योंकिं राजधानी शिमला में देश का पहला सबसे लंबा रोपवे का निर्माण किया जाएगा। यह विश्व के दूसरे और देश का सबसे पहला लंबे करीब 14 किलोमीटर के रोपवे का निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार ने रोपवे की…
-
Breaking: सरकार ने 8 अधिकारियों को HAS में दी पदोन्नति, देखें यहां

शिमला-24 अक्टूबर. प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत आठ अधिकारी पदोन्नत होकर एचएएस कैडर में शामिल हो गए हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग में कार्यरत तीन सहायक आयुक्त और राजस्व विभाग में कार्यरत तीन तहसीलदार और दो एसबीडीओ पदोन्नत होकर एचएएस अधिकारी बने हैं। गुरुवार को कार्मिक विभाग ने सहायक आयुक्त अंकुर ठाकुर, ओम प्रकाश…