-
Breaking: निरथ में हादसे का शिकार हुई कार,2 की मौत एक घायल

रामपुर-09 दिसंबर. उपमंडल के नीरथ में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है. जानकारी के अनुसार यहां पर एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है. हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे. हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. हादसा…
-
Breaking: जुब्बल में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शिमला-08 दिसंबर. शिमला जिला के जुब्बल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है उनका पड़ोसी युवक पीड़िता के साथ बीते एक साल से शारीरिक सबंध बना रहा था जिसके कारण पीड़ता पांच से छः माह की गर्भवती है । पुलिस के मुताबिक़ पीड़िता के पिता ने…
-
Breaking: मनाली स्थित संध्या रिजॉर्ट में लगी भयंकर आग, करोड़ों का नुकसान,नहीं कोई जानी नुकसान

मनाली-07 दिसंबर.पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत रांगड़ी-सिमसा मार्ग पर संध्या रिजॉर्ट होटल मे भयंकर आग भड़क गई। जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। होटल मे ठहरे सभी पर्यटक सुरक्षित है। अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि पर्यटकों का सामान आग में जल गया। प्रशासन…
-
Breaking: शिमला में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने,आरोपी गिरफ्तार

शिमला-07 दिसंबर. राजधानी शिमला में मामा भांजी का रिश्ता शर्मसार हुआ है।यहां सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची की मां के चचेरे भाई पर ये घिनौनी हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…
-
Breaking: कुल्लू में 20 वर्षीय युवक के हाथ में फटा पॉवर बैंक, IGMC रैफर

शिमला-07 दिसंबर. अक्सर मोबाइल फोन या फिर मोबाइल चार्जर के फटने के मामले सामने आते हैं. जो कई बार जानलेवा भी साबित होते हैं. ऐसा ही एक मामला कुल्लू जिले से सामने आया है. कुल्लू की लग घाटी में एक युवक के हाथ में मोबाइल को चार्ज करने वाला पावर बैंक फट गया. वहीं, इस…
-
शिमला में जाली नक्शे से बेच डाला मकान का लैंटर,25 लाख रुपए ठगे, FIR दर्ज

शिमला, 06 दिसंबर : राजधानी शिमला में धोखाधड़ी का एक अजीब मामला सामने आया है। एक शख्स ने जाली नक्शा बनाकर दूसरे व्यक्ति को एक मकान का लैंटर बेच दिया और इसके बदले 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। यह मामला तब सामने आया जब खरीदार ने संपत्ति के नक्शे की जांच आर्किटेक्ट से…
-
Breaking: धर्मशाला-नगरोटा मार्ग पर मझेटली के पास निजी बस व कार में टक्कर, 2 घायल

धर्मशाला-05 दिसंबर. कांगड़ा जिले में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धर्मशाला-नगरोटा NH पर मझेटली के एक निजी बस व कार में टक्कर हो गई। इसके बाद कार बस के नीचे आ गई। निजी बस धर्मशाला से मनाली जा रही थी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से…
-
Breaking: शिमला में नाम बदल पल्लेदारी का काम कर रहा था हत्या का फरार आरोपी,गिरफ्तार

हमीरपुर-04 दिसंबर.हत्या के मामले में उद्घोषित अपराधी को हमीरपुर पुलिस के पीओ सेल ने दो साल बाद शिमला के छाबड़ा से पकड़ने में सफलता हासिल की है। लाहलड़ी गांव के अजय कुमार उर्फ गोरा पर अपने चचेरे दादा की डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोप है। सात नवंबर 2022 को वारदात के बाद से…
-
Breaking: नाहन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, 7 MBBS छात्र निलंबित 5.25 लाख जुर्माना

नाहन- 04 दिसम्बर: डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन (Dr. YS Parmar Government Medical College, Nahan) में रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव तूली ने बताया कि 26 नवंबर को एंटी रैगिंग जांच समिति को एक गुमनाम शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच में पाया गया कि 2023 बैच के…
-
Breaking: नाहन में पिता-बेटे को कुचलने वाला बोलेरो चालक पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे में वाहन

नाहन-04 दिसंबर. नाहन के झांसी पार्क के समीप पिता व बेटे को वाहन से टक्कर मारने वाले चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान बाल्मीकि नगर निवासी युवराज के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में लिया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को अमजद अली अपने…