Breaking: SDM ऊना पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज


ऊना-24 सितंबर. ऊना में एक उच्च अधिकारी पर एक युवती द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उक्त अधिकारी SDM ऊना के पद पर तैनात है जिस पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि SDM ऊना ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया।युवती का कहना है कि अधिकारी ने उसकी निजी वीडियो भी बनाई और उसे ब्लैकमेल कर कई बार शोषण किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह ताईकवांडो में गोल्ड मेडलिस्ट है, उसे आरोपित ने खुद बुलाया और कहा कि वह खेल को प्रमोट करना चाहता है, इसलिए उसे आकर मिले, जब वह ऑफिस गई तो आरोपित उसे अपना कोर्ट चैंबर दिखाने ले गया, वहां पर उसने उसे पकड़ लिया और कहा कि वो उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। बीते 10 अगस्त 2025 को आरोपित ने शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने न केवल उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि उसकी एक आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। युवती का आरोप है कि आरोपित इस वीडियो के जरिये उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

पीड़िता ने बयान में बताया कि आरोपित ने 28 अगस्त और 8 सितंबर को भी जबरन नज़दीकियां बढ़ाईं। यही नहीं, 15 और 17 सितंबर को उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए बुलाकर दबाव बनाया और संबंध बनाने को मजबूर किया। युवती ने बताया कि अब आरोपित अधिकारी कह रहा है कि उसकी पहले से सगाई हो गई है और शादी से मुकर गया। युवती को लगातार मानसिक प्रताड़ना मिलती रही। बताया कि आरोपित की किसी डॉक्टर से सगाई हुई है। युवती की शिकायत पर सदर थाना ऊना पुलिस ने आरोपित एसडीएम ऊना के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

उधर, ASP ऊना सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है। शिकायत में वीडियो और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है, जांच के लिए सभी डिजिटल व अन्य साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *