शिमला-01 जनवरी. विंटर कार्निवल समाप्त होते ही शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक बार फिर संगीत और संस्कृति की गूंज सुनाई देगी। हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग की ओर से 3 जनवरी से 5 जनवरी तक आयोजित होने वाले MSME फ़ेस्ट–2026 में जहां प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को मंच मिलेगा, वहीं हर शाम स्टार म्यूजिक नाइट, उद्यमियों, निवेशकों, युवाओं और पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बनेंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) आरडी नजीम ने बताया कि यह फ़ेस्ट ‘लोकल से ग्लोबल’ की सोच को मजबूती देते हुए उद्यमिता, नवाचार और संस्कृति का अनूठा संगम पेश करेगा। 3 जनवरी को एमएसएमई फ़ेस्ट की शुरुआत के रोज लोकप्रिय पंजाबी गायक गैरी संधू पंजाबी गीतों के साथ धमाल मचाएंगे। गैरी संधू पहली स्टार नाइट का मुख्य आकर्षण होंगे। इसी रोज दिल्ली में रहने वाले चंबा के मशहूर लोक गायक पीयूष राज अपनी मखमली आवाज में लोक संगीत का जादू बिखेरेंगे। इसके अतिरिक्त सिरमौर, हमीरपुर, मंडी और चंबा के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे। 4 जनवरी को संगीत प्रेमियों के लिए डबल डोज़ रहेगा।
Breaking: MSME फ़ेस्ट 2026 में 3 जनवरी को रिज मैदान पर पंजाबी गायक गैरी संधू मचाएंगे धमाल
