Breaking: MP हर्ष महाजन ने PM मोदी से चंबा, तीसा, पांगी, किस्तवाड़ और लेह को NH बनाने की मांग


शिमला-12 दिसम्बर.अपने जन्मदिवस के मौके पर राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की, विशेष रूप से चम्बा, तीसा, पांगी, किस्तवाड़ और लेह को जोड़ने वाले नए नेशनल हाइवे बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह प्रस्ताव इन क्षेत्रों के लिए यातायात की सुविधा में सुधार करेगा और राज्य के समग्र विकास को गति प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात के दौरान हर्ष महाजन को उनके जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। हर्ष महाजन हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं और राज्य के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों में भी विकास की नई राह खुलने की संभावना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *