Advertise with Click Khabar :- 82195-32005Boost your business with targeted ads on Himachal’s leading news platform.
Homeताजा खबरBreaking: JEE MAIN 2025 में हिमाचल के धैर्य शर्मा ने 99.99 फ़ीसदी...

Breaking: JEE MAIN 2025 में हिमाचल के धैर्य शर्मा ने 99.99 फ़ीसदी तो देशभर के 24 छात्रों ने 100 फीसदी अंक किए हासिल

शिमला-19 अप्रैल. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 के परिणाम घोषित कर दिया है। देशभर के लाखों छात्रों में से केवल 24 ऐसे छात्र हैं जिन्होंने 100 परसेंटाइल का परफेक्ट स्कोर प्राप्त किया। राज्यवार अगर देखा जाए तो सबसे अधिक 100 परसेंटाइल स्कोरर राजस्थान से रहे हैं, जहां के 7 छात्रों ने इस कठिन परीक्षा में परचम लहराया। वहीं दिल्ली से दक्ष और हर्ष झा ने भी परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश के  धैर्य शर्मा ने 99.9918249 स्‍कोर कर देवभूमि का नाम चमकाया है।

दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र और तेलंगाना से तीन-तीन छात्रों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है। गुजरात, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से भी दो-दो छात्रों ने इस सूची में स्थान पाया है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से भी एक-एक छात्र ने इस उच्चतम रैंक को हासिल किया है। आंध्र की साई मनोगना और बंगाल की देवदत्ता माझी इस बार की दो महिला टॉपर्स रहीं।

उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे शैक्षणिक रूप से प्रमुख राज्यों से इस बार कोई भी छात्र 100 परसेंटाइल सूची में शामिल नहीं हो पाया। हालांकि बिहार से अब्दुल्ला नामक छात्र ने 99.99 की ऊंची रैंक जरूर हासिल की है, लेकिन वह टॉप 24 की सूची से बाहर हैं।

कुछ राज्यों में यह स्थिति भी सामने आई है कि टॉप स्कोरर ने 99 से भी कम परसेंटाइल हासिल की है। जैसे लक्षद्वीप के मोहम्मद सईद ने 87.51, लद्दाख के बशीर अहमद ने 96.19 और दमन दीव के जयेश वासन ने 98.41 परसेंटाइल स्कोर किया।

यह परिणाम एक बार फिर यह दर्शाता है कि तैयारी में निरंतरता, संसाधनों तक पहुंच और राज्यवार सुविधाओं का बड़ा असर छात्रों की सफलता पर पड़ता है। अब NTA JEE Advanced की तैयारी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने वाला है और टॉपर्स के सामने अब IITs में दाखिले की चुनौती है।

100 परसेंटाइल स्कोरर्स दिल्ली – दक्ष स्कोर: 100 दिल्ली – हर्ष झा स्कोर: 100 आंध्र प्रदेश – साई मनोगना गुथिकोंडा. स्कोर: 100 गुजरात – शिवेन विकास तोषनीवाल स्कोर: 100 गुजरात – आदित प्रकाश भागड़े स्कोर: 100 कर्नाटक – कुशाग्र गुप्ता स्कोर: 100 महाराष्ट्र – आयुष रवि चौधरी स्कोर: 100 महाराष्ट्र – सानिध्य सर्राफ स्कोर: 100

99.99 रेंज वाले उम्‍मीदवार हरियाणा – अमोघ बंसल, स्कोर: 99.9992065 मध्य प्रदेश – माजिद मुजाहिद हुसैन, स्कोर: 99.9992043 चंडीगढ़ – अर्णव जिंदल,स्कोर: 99.9991058 झारखंड – आर्यन मिश्रा, स्कोर: 99.9990968 केरल – अक्षय बिजू बी एन, स्कोर: 99.9960501 बिहार – अब्दुल्ला,स्कोर: 99.9945499 जम्मू और कश्मीर – तोय्यब आशिक अहंगर, स्कोर: 99.9936579

हिमाचल प्रदेश – धैर्य शर्मा, स्कोर: 99.9918249 छत्तीसगढ़ – सुविज्ञा देवांगन, स्कोर: 99.990837

99.98 रेंज वाले उम्‍मीदवार दादरा एवं नगर हवेली – अहरान रावल, स्कोर: 99.9856921 असम – प्रांजल कुमार सिंह, स्कोर: 99.9837952 गोवा – नविन्या देवानंद देसाई,स्कोर: 99.9801306

99.30 रेंज वाले उम्‍मीदवार अरुणाचल प्रदेश – प्रणय कुमार रॉय, स्कोर: 99.3840245 अंडमान और निकोबार द्वीप – मौसम दास, स्कोर: 99.0622707.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img