शिमला-15 अक्टूबर. प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान IGMC में स्क्रब टायफस से दो मरीजों की मौत हो गई। दोनों मंडी और कुल्लू की रहने वाली थीं। एक की उम्र 17 और दूसरे की 25 साल थी। दोनों को कुछ दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल कराया गया था। मंगलवार को तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने स्क्रब टायफस से दो मरीजों की मौत की पुष्टि की है। आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से जान गंवाने वालों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले मंडी और शिमला के पंथाघाटी के रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हुई थी।
Breaking: IGMC में स्क्रब टायफस से दो मरीजों की मौत
