Breaking: HRTC बस में ऊंची आवाज में वीडियो देखने पर चालक परिचालक को प्रबंधन ने भेजा नोटिस,मांगा स्पष्टीकरण


शिमला-29 नवंबर. सुक्खू सरकार अपने दो साल के कार्यकाल में हर दिन चर्चा में रहती है। अब ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है जहां HRTC बस चालक -परिचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। यह स्पष्टीकरण एक ऐसे वीडियो पर मांगा है जब एक यात्री बस में सफर करते हुए वीडियो देख रहा था और ऊंची आवाज में सुन रहा था। वायरल पत्र के मुताबिक मामला शिमला के ढली सब-डिपो का है जब एचआरटीसी बस के संजौली रूट थी। इस दौरान बस के अंदर एक शख्स वीडियो देख रहा था। ऊंची आवाज में चल रहे वीडियो में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव के बारे में बात हो रही थी। जो कि संजौली के नवबहार के रहने वाले सैम्युल प्रकाश नाम का शख्स को अच्छी नहीं लगी और उसने 5 नवंबर को सीएम ऑफिस से इसकी शिकायत कर दी। सीएमओ ने उस शिकायत को एचआरटीसी को कार्रवाई के लिए भेजा और बस के चालक-परिचालक से जवाब मांग लिया।

एचआरटीसी प्रबंधन ने 25 नवंबर को इस पूरे मामले में चालक-कंडक्टर को नोटिस सर्व किया और तीन दिन में जवाब मांगा। नोटिस में कहा गया है कि चालक-कंडक्टर ने सवारी को इस वीडियो को चलाने से क्यों नहीं रोका, जबकि आपका कर्तव्य बनता है कि सरकारी वाहन में इस तरह के वीडियो बजाना निषेध है।

उधर, HRTC प्रबन्धन ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया है कि जो स्पष्टीकरण जारी किया गया था उसे निरस्त कर दिया गया है और चालक परिचालक ने जबाव दिया है कि इस तरह का वाक्य उनकी बस में नहीं हुआ है जिसके बाद चालक- परिचालक के खिलाफ कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *