Breaking: 9 अगस्त तक सूबे के दो जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जबकि 10 जिलों में मौसम रहेगा साफ


शिमला-05 अगस्त.राज्य में अब मॉनसून की रफतार थोड़ी धीमी पडऩे वाली है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दो जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जबकि शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा और बारिश नहीं होगी। हालांकि मंगलवार रात को कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को केवल ऊना और मंडी जिला के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है जहां कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम साफ रहने वाला है। वहीं 7 अगस्त की बात करें तो इस दिन मात्र एक जिला सिरमौर में ही येलो अलर्ट दिया गया है जहां कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। शेष जिलों में इस दिन बारिश नहीं बताई गई है। वहीं 8 अगस्त को भी प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट रहेगा जबकि शेष 8 जिलों में बारिश नहीं होने का अनुमान है। इस दिन ऊना, चंबा, कांगड़ा व सिरमौर जिला में भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। 9 अगस्त को प्रदेश के ऊना, मंडी व सोलन जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा जबकि शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *