Breaking: 31 मार्च तक 4 किस्तों में दिया जाएगा HRTC कर्मचारियों को 3 फीसदी DA


शिमला-18 दिसंबर. HRTC कर्मचारियों को मार्च माह तक 3 फीसदी DA मिल जाएगा यह बात शिमला में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक में कही .

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक HRTC कर्मचारियों के 3 फीसदी महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान चार किस्तों में किया जाएगा. कर्मचारियों के छह महीने के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान करने के निर्देश भी दिए गए हैं.BOD की 162वीं बैठक में ‘हिम बस पोर्टल’ का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से लोग अब हिम कार्ड ऑनलाइन बनवा सकेंगे, जिन्हें डाक द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा. एचआरटीसी ने वेतन खातों के साथ क्रेडिट स्कोर की सुविधा के लिए एक्सिस बैंक, यूको बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. टिकट बुकिंग के लिए एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) भी स्थापित किया जाएगा. वर्तमान में राज्य में करीब 6000 सीएससी कार्यरत हैं.

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश भर के बस अड्डों पर 410 दुकानें किराए पर आवंटित की गई हैं, जिससे हर माह 45 लाख रुपये की आय होती है. बैठक में ठियोग बाजार में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग कॉम्प्लेक्स, मंडी बस अड्डे में कार पार्किंग और मल्टीपर्पस हॉल के निर्माण का फैसला लिया गया.

डिप्टी सीएम ने थुनाग, दाड़लाघाट, हमीरपुर, बैजनाथ, भोरंज और फतेहपुर, के बस अड्डों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने बिलासपुर के मंडी-भराड़ी, जयसिंहपुर और चंबा के पुराने बस अड्डे में कार पार्किंग एवं कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, बद्दी में नए बस अड्डों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने और प्रस्तावित परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश जारी किए.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *