Breaking: 26 जनवरी को सीएम सुक्खू को मानव बंब से उड़ाने की मिली धमकी


शिमला-21 जनवरी. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक बार फिर गीदड़ धमकी मिली है। इस बार सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को मानव बंब से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल के माध्यम से DC शिमला को मिली है। जिसमें गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम सुक्खू के झंडा फहराने पर मानव बंब से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक उपायुक्त कार्यालय शिमला को ईमेल से प्राप्त एक धमकी भरे ई-मेल के संबंध में थाना सदर शिमला में केस दर्ज किया गया है। ईमेल में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पर आत्मघाती हमले की झूठी सूचना प्रसारित कर जनता में भय पैदा करने का प्रयास किया गया है। यह कृत्य न केवल लोक शांति भंग करने वाला है, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के विरुद्ध एक गंभीर अपराध है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर प्रेषक की तलाश कर रही है। थाना सदर में दिनांक 20-1-25 को U/S 351(3), 353(1)(b), 152 BNS में यह केस (canyoutextmeback@gmail.com) से मिले गुमनाम ई-मेल पर रजिस्टर किया गया है, जो O/O DC ऑफिस शिमला की मेल आईडी पर मिला था और इस PS को W/SSP ऑफिस शिमला से मेल के ज़रिए मिला है। पब्लिश किए गए मेल में एक अनजान व्यक्ति ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अफवाहें/झूठी जानकारी भेजी है, जिसका मकसद लोगों में डर या दहशत फैलाना था। मेल का सब्जेक्ट था कि अगर माननीय मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे, तो मानव बम हमला होगा। इस हरकत ने न सिर्फ लोगों को धमकाया है/उनमें डर पैदा किया है, बल्कि भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को भी खतरे में डाला है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *