Breaking: हिमाचल हाईकोर्ट को बंब से उड़ाने की फिर मिली धमकी


शिमला-08 जनवरी.हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाई कोर्ट की ऑफिशियल ईमेल पर यह धमकी आई। दोपहर बाद धर्मशाला कोर्ट में भी बम होने की धमकी भरी मेल आई। इसके बाद पुलिस व प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। बम डिफ्यूज स्क्वाड टीम मौके पर पहुंच गई।हाई कोर्ट के हर एक हिस्से की गहनता से जांच की गई। करीब तीन घंटे तक परिसर में जांच पड़ताल चली। परिसर को खाली कर सारा स्टाफ व अधिवक्ता कोर्ट परिसर से बाहर आ गए। पुलिस व बम स्क्वाड टीम ने कोर्ट परिसर का चप्पा-चप्पा छाना है। पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच के बाद हाई कोर्ट की सभी बेंच सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं। वहीं, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को दो बार पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अब एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार हाईकोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुई है। एहतियातन पूरे परिसर में जांच जारी है। दो बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन हर बार जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। ताजा मामले में भी स्थिति सामान्य बनी हुई है। इससे पहले भी राज्य सचिवालय व विभिन्न डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी हैं। हालांकि यह धमकियां गीदड़भभकी ही साबित हुईं। अब तक कई बार इस तरह की धमकी आ चुकी हैं। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *