Breaking: हायर ग्रेड पे पर सरकार का यू टर्न 6 सितंबर को जारी अधिसूचना ली वापिस


शिमला- 8 सितंबर.कर्मचारियों की मांग पर हायर ग्रेड पे नोटिफिकेशन पर यू टर्न लिया है। प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने 6 सितंबर 2025 को जारी अधिसूचना संख्या No. Fin(PR) B(7) -1/ 2021-Loose को प्रशासनिक आधार पर अगली आदेश तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में आज नई अधिसूचना जारी की गई है।

इस आदेश को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की अनुमति से जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा। इस अधिसूचना की प्रतिलिपि सभी प्रमुख विभागीय अधिकारियों, एजी ऑफिस, लोकायुक्त, सचिवालय, उच्च न्यायालय, लोक सेवा आयोग, जिला कोषाध्यक्षों तथा अन्य संबंधित कार्यालयों को सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।

बता दें कि सोमवार को विभिन्न कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी सीएम सुक्खू से मिलकर हायर ग्रेड पे पर जारी नोटिफिकेशन को वापिस लेने की मांग की थी जिस पर सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया था लेकिन शाम होते होते सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों की मांग पर अमल करते हुए 6 सितंबर की जारी अधिसूचना को वापिस लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *