Breaking: हाटकोटी HPPTCL सब सेंटर से तार उड़ा ले गए चोर,मामला दर्ज


शिमला-29 दिसंबर. जिला के जुब्बल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाटकोटी स्थित एचपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPTCL) के सब सेंटर से केबल चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना जुब्बल में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में एचपीपीटीसीएल के जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार ने बताया कि वे पीआईयू गुम्मा-कोटखाई में तैनात हैं और सब सेंटर हाटकोटी का कार्य भी देखते हैं। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को स्टॉक निरीक्षण के दौरान सब सेंटर से केबल गायब पाई गई। इसके बाद केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में सामने आया कि अज्ञात लोग 8 दिसंबर की रात को सब सेंटर में घुसकर केबल चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस चोरी से विभाग को करीब 6 लाख 76 हजार 292 रुपये का नुकसान हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *