Breaking: हरियाणा में तीसरी बार बन रही BJP सरकार: जयराम ठाकुर


मंडी-08 अक्टूबर. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हरियाणा के अधिकांश एग्जिट पोल में यह दिखाया गया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है। यही स्थिति हमने मध्य प्रदेश व छतीसगढ़ में भी देखी थी, लेकिन नतीजे इसके विपरित रहे। आज हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार स्पष्ट रूप से बनती दिख रही है। निश्चित ताैर पर हरियाणा में बड़े बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कहा कि हिमाचल में पार्टी 16 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को जल्द तय करेगी। 10 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए जा चुके हैं। जयराम ने मंडी में पीएम विश्वकर्मा ट्रेनिंग सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा के लाभार्थियों के हुनर से ही देश का नवनिर्माण होने जा रहा है। केंद्र सरकार 18 प्रकार के पारंपरिक कारीगरों-शिल्पकारों को योजना के अंतर्गत लाई है। इस योजना में प्रशिक्षण के बाद विश्वकर्मा भाई-बहनों को 23 लाख तक बिना गारंटी ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही इन्हें 15 हजार तक की टूलकिट, स्किल ट्रेनिंग और स्टाइपेंड भी तीन हजार रुपये तक प्रदान किया जा है। उन्होंने सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे कारीगरों से केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *