Breaking: सूबे में 9 जगह फ्लैश फ्लड 5 की मौत 8 लापता


शिमला-26जून. मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को हिमाचल में आसमान से कहर बरपा है। प्रदेश के नौ जगहों पर फ्लैश फ्लड का समाचार है। बुधवार को धर्मशाला और कुल्लू में पांच जगह बादल फटने से भारी तबाही के बीच पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोग लापता हैं। इसमें ये कुल्लू में तीन व धर्मशाला में पांच लोग लापता हैं। कुल्लू जिले में चार जगह सैंज के जीवानाला, गड़सा के शिलागढ़, मनाली के स्नो गैलरी और बंजार के होरनगाड़ में बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। इससे आठ गाड़ियां, 10 छोटे पुल और एक बिजली प्रोजेक्ट वह गया। सैंज के रैला बिहाल में बादल फटने से तीन लोग बह गए हैं। सैंज घाटी के शैशर, शांघड़ और सुचैहन पंचायत क्षेत्रों में 150 से अधिक पर्यटक वाहनों के साथ सैकड़ों पर्यटक फंस गए।  होरनगाड़ में बादल फटने से आई बाढ़ से बंजार-बठाहर सड़क पर बना पुल और एक वाहन बह गया। सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मलबा घुसने पर स्थानीय लोगों ने विद्यार्थियों को रेस्क्यू किया। कुल्लू की गड़सा घाटी में हुरला नाला, पंचा नाला और मनिहार नाला में पैदल पुल के साथ 10 छोटे पुल बह गए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। सैंज में जीवानाला में बादल फटने से हुई तबाही के बाद गुरुवार को पिन पार्वती नदी का जलस्तर कम हो गया है। ऐसे में यहां बिहाली गांव में लापता तीन लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू दल घटनास्थल पर पहुंचा। एनडीआरएफ की एक टीम भी पहुंची है।

उधर,मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल के कई स्थानों पर गुरुवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। 27, 28,1 व  2 जुलाई के लिए भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं 29 व 30 जून के लिए राज्य में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।  मौसम विभाग ने पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में आज बाढ़ की भी चेतावनी जारी की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *