Breaking: सूबे में मानसून ने दी दस्तक, सतर्क रहने सलाह


शिमला-20 जून. राज्य में आधिकारिक तौर पर मॉनसून ने प्रवेश कर लिया है। मानसून प्रवेश करते ही सूबे में लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। मानसून आते ही मौसम विभाग शिमला ने पांच दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के कुल्लू, मनाली, शिमला, मंडी, कांगड़ा से मॉनसून की एंट्री हुई है और शनिवार को कई और जिलों में जमकर बारिश होगी।

मौसम विभाग ने अधिकारिक रूप से मॉनसून की एंट्री की जानकारी देते हुए कहा है कि इस बार बारिश सामान्य से अधिक होगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस सीजन में 109 फ़ीसदी तक होगी। वैज्ञानिक के मुताबिक 800MM बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिक ने प्रदेश वासियों को सतर्क रहने का अनुमान लगाया है। मौसम केंद्र द्वारा 6 जिलों में ही मॉनसून के आने का दावा किया जा रहा है। मॉनसून की पहली बौछारों ने प्रदेश में जमकर भिगोया है। मूसलाधार बारिश होने से प्रदेश के कई जिलों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। अगामी दिनों के दौरान भी हैवी रेन फॉल होने का अलर्ट जारी किया गया है, जो मॉनसून की शुरूआत में ही लोगों को डराने लगा है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *