Breaking: सूबे में फिर बदलेगा मौसम बारिश आंधी- तूफान की संभावना


शिमला-23 अप्रैल. प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले चार दिन माैसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  24 से 27 अप्रैल के दौरान ऊंची पहाड़ियों और आसपास के मध्य पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 28 अप्रैल से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है। उधर, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। बता दें कि मानसून पूर्व सीजन में 1 मार्च से 23 अप्रैल तक प्रदेश में 30 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 162.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया,लेकिन वास्तव में 113.4 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। चंबा में सामान्य से 7, चंबा 44, हमीरपुर 19, कांगड़ा 33, किन्नाैर 34, कुल्लू 3, लाहाैल-स्पीति 47, मंडी 8, शिमला 5, सिरमाैर 20, सोलन 24 व ऊना में 45 फीसदी कम बारिश हुई। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *