Breaking: सूबे में इस दिन करवट बदलेगा मौसम,बारिश बर्फ़बारी के आसार


शिमला-05 दिसंबर. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सूबे में माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ 7 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 8 दिसंबर से उत्तर-पश्चिम भारत के समीपवर्ती मैदानी इलाकों में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में दो महीने से अधिक समय से चल रही सूखे की स्थिति खत्म होने की उम्मीद है।माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 8 और 9 दिसंबर को राज्य में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दाैरान लाहौल- स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं। 7 दिसंबर तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तापमान लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। 10 दिसंबर से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *