Breaking: सूबे में आज व कल बारिश बर्फ़बारी का अलर्ट


शिमला-15 मार्च. प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी देखी गई। मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज प्रदेश के पांच जिलों चंबा,कांगड़ा,कुल्लू ,मंडी और शिमला जिलों में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रविवार को लाहौल-स्पीति जिले में भारी बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को बाहरी गतिविधियां सीमित करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा।

बता दें कि प्रदेश के जनजातीय लाहुल-स्पीति जिला में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम, शिंकुला व अटल टनल में हल्का हिमपात हुआ। मनाली के ऊपरी स्थानों में हल्का हिमपात होता रहा और निचले क्षेत्रों में शाम तक वर्षा होती रही। कुकुमसेरी में शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया, जो रात में सबसे ठंडा रहा जबकि ऊना दिन में सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। हिमाचल प्रदेश में 1 से 14 मार्च तक प्री-मॉनसून सीजन में 55.6 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 54 मिमी बारिश होती है, जो सामान्य से तीन प्रतिशत अधिक है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *