Breaking: सूबे के 5 जिलों में अगले 48 घंटों में बारिश बर्फ़बारी के आसार


शिमला-11 दिसंबर. प्रदेश के कई भागों में अगले 48 घंटों के भीतर फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।राज्य के बाकी हिस्सों में अगले सात दिनों के दौरान शुष्क मौसम रहने की संभावना है। वहीं, अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 4-5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 3.6, सुंदरनगर -0.1, भुंतर 0.4, कल्पा -1.4, धर्मशाला 4.0, ऊना -0.6, नाहन 6.1, पालमपुर 1.5, सोलन 0.5, मनाली 1.9, कांगड़ा 2.0, मंडी 1.1, बिलासपुर 1.4, हमीरपुर 0.1, चंबा 2.1, जुब्बड़हट्टी 4.2, कुफरी 4.7, कुकुमसेरी -6.2, नारकंडा 1.0, भरमाैर 1.8, रिकांगपिओ 0.2, सेऊबाग 0.0, धाैलाकुआं 3.7, बरठीं -0.9, समदाे 1.5, पावंटा साहिब 9.0, सराहन 4.0, ताबो -10.7, बजाैरा में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *