Breaking: सूक्खू सरकार ने सेवानिवृत्त IAS राम सुभग सिंह पर दिखाई मेहरबानी,सेवाविस्तार बढ़ाया


शिमला-27 सितंबर. सेवानिवृत्त IAS अधिकारी राम सुभग सिंह को सूक्खू सरकार को सेवा विस्तार दे दिया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। राम सुभग सिंह प्रधान सलाहकार सीएम के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह 1,50,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाले टीए/डीए को लेने के भी वह हकदार होंगे।राम सुभग सिंह को रिटायरमेंट पर मिलने वाली मेडिकल और सरकारी आवास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे पहले 2 बार रामसुभग सिंह को सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया जा चुका है। 1987 बैच के IAS रामसुभग सिंह को ऊर्जा, पर्यटन व कई अन्य क्षेत्रों में काम करने का अनुभव है। अब वे सीएम के प्रधान सलाहकार के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

बता दें कि पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में राम सुभग सिंह मुख्य सचिव रहे हैं। अक्सर विवादों में रहे अफसर राम सुभग सिंह को पद से हटाया गया और तब आरडी धीमान नया मुख्य सचिव बनाया गया। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने जयराम सरकार पर राम सुभग को पद से हटाने के बाद खूब हंगामा किया था। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने राम सुभग सिंह पर बार- बार मेहरबानी दिखा रही है। उन्हें तीसरी बार सेवाविस्तार दिया गया है। ऐसे में रिटायर्ड अधिकारी सुक्खू सरकार की नैया कैसे पार लगाएंगे जब आर्थिक मंदी से जुझते हिमाचल में पगार के भी लाले नजर आ रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *