शिमला-03 दिसंबर. सुन्नी-लुहरी रोड में मालगी के पास देररात एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सुन्नी-लुहरी रोड में मालगी के पास देररात एक ट्रक नंबर एचपी 11-5762 जोकि सीमेंट से लोड था, रात के समय दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 100 मीटर नीचे गिरकर पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक होशियार सिंह पुत्र कालूराम निवासी गांव खलयाड़ डाकघर बरोट तहसील पदर जिला मंडी उम्र 48 वर्ष की मौका पर ही मृत्यु हुई पाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breaking: सुन्नी-लुहरी रोड में मालगी के पास देररात ट्रक दुर्घनाग्रस्त एक की मौत
