Breaking: सुंदरनगर जंगमबाग में भूस्खलन में अब तक 6 शव बरामद


मंडी-03 सितंबर. सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में मंगलवार शाम को अचानक हुए भीषण भूस्खलन ने पूरे इलाके को दहला दिया। चंद सेकंड में पहाड़ी से आए मलबे की जद में दो मकान आ गए और दो परिवारों के सदस्य मलबे में दफन हो गए। इनमें से तीन के शव मंगलवार को बरामद हो गए थे। बुधवार को भी तीन और शव बरामद किए गए हैं। जंगमबाग में हुए भूस्खलन में अब तक कुल 6 लोगों के शव बरामद हुए है। जिसमें पांच भूस्खलन की चपेट में आए थे जबकि एक स्कूटी पर जा रहा व्यक्ति था।  एनडीआरएफ की टीम ने घर की छत काटकर दो शवों को निकाला। दोनों की पहचान सुरेंद्र कौर और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। इसके अलावा मलबे से एक व्यक्ति का और शव मिला। यह शख्स स्कूटर समेत दबा हुआ था। इसकी पहचान डढ़याल निवासी प्रकाश शर्मा के रूप में हुई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  रात भर से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

उधर, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान स्कूटी और एक गाड़ी का भी कुछ हिस्सा मिला है। गाड़ी में सवार व्यक्ति की तलाश अभी जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *