शिमला-20 जनवरी. सोमवार को परीमहल में सोमवार विभिन्न श्रमिक संगठनों के साथ श्रमिक कल्याण बोर्ड की बैठक अयोजित की गई लेकिन बैठक से पहले ही श्रमिक संगठनों ने सीटू के बैनर तले श्रमिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों का घेराव किया और मजदूरों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। यही नहीं उन्होंने अधिकारियों को उग्र आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी।
सीटू प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि आज यहां पर श्रमिक कल्याण बोर्ड की बैठक होने जा रही है और बैठक से पहले ही अधिकारियों का घेराव कर मजदूरों का पंजीकरण सरल करने और जो पंजीकरण जो मजदूरों के लाभ रोके गए हैं उन्हें बहाल करने की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जब श्रमिक कल्याण बोर्ड का गठन किया गया तो गरीब मजदूरों को मिलने वाले लाभ बन्द कर दिए। श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का प्रवधान था जो कि बन्द कर दी गई है।बीमारी पर मेडिकल की सुविधा और पेंशन तक के भी प्रावधान है लेकिन दो सालों से ये सब रुके हुए । अधिकारियों को मजदूरों के रोके गए लाभ जारी करने का आग्रह किया गया और यदि यह मांगे पूरी नहीं होती तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
Breaking: सीटू ने श्रमिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों का किया घेराव
