Breaking: सीएम सुक्खू परिवार सहित 5 दिवसीय मालदीव के दौरे पर


शिमला-19 फरवरी. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को परिवार के साथ मालदीव रवाना हुए। वह 24 फरवरी के बाद ही शिमला लौटेंगे। सूत्रों के अनुसार सीएम सुक्खू की उनकी पत्नी देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर व दोनों बेटियां भी साथ गई हैं। भारत के पड़ोस में हिंद महासागर के इस गणराज्य में सीएम सुक्खू का यह निजी दौरा बताया जा रहा है। इससे पहले सीएम ने नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से भेंट की। सीएम के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान भी साथ गए बताए जा रहे हैं। अभी तक के अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार 23 या 24 फरवरी को मुख्यमंत्री नई दिल्ली और 25 फरवरी तक शिमला लौट सकते हैं। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *