Breaking: सीएम सुक्खू जाएंगे दिल्ली केंद्रीय मंत्री से करेंगे भेंट


शिमला-13जुलाई. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 14 से 16 जुलाई तक दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया से मुलाकात करेंगे। दिल्ली दौरे में मुख्यमंत्री हिमाचल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज, वन भूमि पर मकान निर्माण की मंजूरी, और राज्य की ऋण सीमा बढ़ाने की मांग केंद्र के सामने रखेंगे। साथ ही वह वित्त आयोग से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) में कटौती की भरपाई का अनुरोध भी करेंगे।

प्रदेश में भारी बारिश, बादल फटने और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के चलते अब तक 800 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों की बहाली के लिए 2–2 करोड़ रुपये की विशेष राहत राशि जारी की है। इसके साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र को फौरी राहत के रूप में 50–50 लाख रुपये भी दिए गए हैं ताकि तुरंत मरम्मत कार्य शुरू हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *