Breaking: सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज इन मुद्दों पर लगेगी मुहर


शिमला-13 फरवरी. प्रदेश कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी. प्रदेश सचिवालय में सुबह 11 बजे ये कैबिनेट की बैठक शुरू होगी. प्रदेश मंत्रिमंडल की इस बैठक में विधानसभा के बजट सत्र को लेकर फैसला हो सकता है. प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में बजट सत्र शुरू हो सकता है. हालांकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मार्च महीने के पहले सप्ताह में बजट सत्र शुरू होने की बात कह चुके हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगे. कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने और अतिरिक्त नए पदों को भी सृजित करने का फैसला लिया जा सकता है. इसके अलावा कैबिनेट में अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.बैठक में शिक्षा विभाग में म्युचुअल तबादलों और अन्य विषयों पर भी निर्णय लिया जा सकता है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *