Breaking: सिस्सू में ताजा हिमपात यातायात अवरुद्ध


शिमला-11 फरवरी. राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मंगलवार को शिमला में दोपहर बाद अचानक बादल आए और हल्की बर्फ़बारी हुई लेकिन इसके बाद फिर मौसम खिला और तेज धूप लगी । लेकिन राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है लाहुल स्पिति के सिस्सू में भी ताजा हिमपात हुआ है यहां करीब एक इंच ताजा हिमपात से यातायात अवरुद्ध हो गया है। हालांकि मैदानी इलाकों में धूप खिले रहने से तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। बीते चौबीस घंटे के दौरान कल्पा और कुकुसमेरी में ताजा बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। ताबो में तापमान माइनस 7.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कुकुसमेरी में माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस जबकि कल्पा में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। यहां सडक़ पर पानी जमने की वजह से सुबह और शाम वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। कई इलाकों में लोग आपसी संपर्क के लिए कई किलोमीटर तक पैदल सफर कर रहे हैं। सर्दी का असर मनाली और भुंतर में भी बना हुआ है। यहां रात का तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस रह रहा है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने तापमान 12 से 15 डिग्री तक पहुंच रहा है। इन इलाकों में 90 फीसदी सडक़ें बाधित हैं। पीडब्ल्यूडी की मशीनरी अलग-अलग जगहों पर फंसी हुई है। धौलाकुआं में सबसे ज्यादा 26.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। जबकि ऊना में सबसे ज्यादा 25 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। जबकि कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में भी दिन का तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। विभाग ने 15 फरवरी तक मौसम के साफ रहने का अनुमान लगाया है। जबकि 16 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिलों और कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और कांगड़ा के अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *