Breaking: सिरमौर के हरिपुरधार में गहरी खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत,30 से ज्यादा यात्री घायल


शिमला-09 जनवरी. सिरमौर के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर बाद एक दर्दनाक बस सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक़ कुपवी से शिमला जा रही एक निजी बस जीत कोच हरिपुरधार के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। घायलों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। वहीं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर चीखों पुकार मची है। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं।

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 30-35 लोग सवार थे। और जानकारी का इंतजार है। मैं मौके पर जा रहा हूं। पुलिस और दूसरी बचाव टीमें घायलों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *