Breaking: सरकार ने एक IAS समेत 11 HAS अधिकारियों का किया तबादला


शिमला-12 जून. प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक IAS अधिकारी समेत और 11 HAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार की ओर तबादला सूची में IAS गुरसिमर सिंह को सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल), जवाली, कांगड़ा के पद से हटाकर अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-कम-प्रोजेक्ट डायरेक्टर, DRDA मंडी के पद पर नियुक्त किया गया है। रोहित राठौर (HPAS: 2008) को अब नगर निगम मंडी के आयुक्त के रूप में स्थायी आधार पर तैनात किया गया है, जो पहले इस पद पर अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। अपराजिता चंदेल (HPAS: 2019) को हमीरपुर से स्थानांतरित कर एसडीओ (सिविल), सलूणी, चंबा बनाया गया है। लक्ष्मण सिंह कानेत (HPAS: 2022) को एसडीओ (सिविल), आनी, कुल्लू भेजा गया है। वहीं, नरेंद्र सिंह (HPAS: 2023) को एसडीओ (सिविल), जवाली, कांगड़ा के रूप में नियुक्त किया गया है।

नवीनतम चयनित 2024 बैच के HPAS अधिकारियों को भी विभिन्न पदों पर पहली पोस्टिंग दी गई है। हिमानी को ACD-cum-BDO, चौहरा, शिमला अनुभव तनवर को ACD-cum-BDO, चंबा कर्तिकेय डोगरा को ACD-cum-BDO, ननखड़ी, शिमला करणवीर सिंह को ACD-cum-BDO, कुपवी, शिमला नेहा नेगी को ACD-cum-BDO, संगड़ाह, सिरमौर,योगेश कुमार को ACD-cum-BDO, पांगी, चंबा इसके अतिरिक्त, राजीव ठाकुर (HPAS: 2020) को AC to DC, हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है और गोहड़ के तहसीलदार को एसडीओ (सिविल), चाचियोट का कार्यभार भी अतिरिक्त रूप से दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *