Breaking: सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत गांव में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम और मंत्री


शिमला-22अक्टूबर. प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गांवों के विकास और लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए एक नई पहल शुरू करने का फैसला किया है। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री और मंत्री पंचायतों में रात गुजारकर लोगों की समस्याओं को निपटाएंगे। इस दौरान प्रशासनिक अमला भी साथ में रहेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 अक्टूबर को जिला शिमला के डोडरा क्वार से इस योजना की शुरुआत करेंगे। नवंबर से सभी कैबिनेट मंत्रियों को नियमित तौर पर गांवों में जाकर प्रवास करना होगा। इस दौरान विभागों को अपने कामकाज और जनहित योजनाओं की जानकारी प्रेस और प्रदर्शनी के माध्यम से बताने के लिए योजना बनाई जा रही है।

उच्च अधिकारी ने बताया कि इस योजना से गांवों में रहकर लोगों की समस्याओं का सही तरीके से पता चलेगा। अफसरशाही के गांवों में जाने से कई छोटी-छोटी समस्याएं भी दूर होंगी। यह कार्यक्रम पूर्व भाजपा सरकार के जनमंच कार्यक्रम की तर्ज पर है, जिसका कांग्रेस ने पहले विरोध किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *