Advertise with Click Khabar :- 82195-32005Boost your business with targeted ads on Himachal’s leading news platform.
Homeक्राइमBreaking: संजौली में तेज रफ्तार बस ने मारी महिला को टक्कर,घायल महिला...

Breaking: संजौली में तेज रफ्तार बस ने मारी महिला को टक्कर,घायल महिला को पार्षद ने पहुंचायाअस्पताल

शिमला-15 जनवरी. संजौली में एक तेज रफ्तार बस ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला जमीन पर गिर गयी और महिला को गंभीर चोटें आई है। मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए लेकिन उसे कोई IGMC अस्पताल नही ले जा रहा था.वही स्थानीय पार्षद अंकुश मौके पर पहुचे ओर महिला को तुरंत अपनी गाड़ी में डाल कर उपचार के लिए IGMC ले गए,जहा उनका इलाज चल रहा है।पार्षद अंकुश ने बताया कि करीब ढाई बजे के करीब यह घटना हुई है। जब वह संजौली चौक से गुजर रहे थे इस दौरान एक बस ने महिला को टक्कर मार दी।महिला टक्कर में घायल हो गयी।जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को IGMC पहुँचाया गया है।जहां उनका उपचार चला हुआ है।उन्होंने कहा कि वह महिला को नही जानते लेकिन महिला मशोबरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल महिला की हालत स्थिर है।

बता दें कि घटना बुधवार को करीब ढाई बजे पेश आई है. जब सड़क पर चल रही एक महिला को निजी बस ने संजौली चौक पर टक्कर मार दी।जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गयी।फ़िलहाल महिला की पहचान नही हो पाई है।महिला शिमला के मशोबरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है और वह किसी काम से अस्पताल आई थी।अस्पताल से वापिस जाते उनके साथ यह हादसा हुआ है।घायल महिला को नगर निगम शिमला के पार्षद अंकुश वर्मा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img