Breaking: शिलाई NH पर उतरी गांव के पास भारी भूस्खलन बाल बाल बचे कार सवार


नाहन-30 मई.मानसून आने से पहले हिमाचल के पहाड़ दरकने शुरू हो गए हैं। जो किसी बड़ी अनहोनी का संकेत दे रहे हैं। शुक्रवार को पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 पर एक बार फिर पहाड़ दरका है। अचानक दरके पहाड़ से कार में सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई साथ ही वहां का कर रहे मजदूर भी उठ भागे। गनीमत यह रही कि भूस्खलन की चपेट की किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक यहां उत्तरी गांव के पास पहाड़ी से भयानक लैंडस्लाइड हुआ, जिसके बाद लोग अपनी जान बचाकर भागकर बचाई। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार लैंडस्लाइड वाली जगह के ठीक नीचे खड़ी है। गनीमत यह रही कि लैंडस्लाइड होने से ठीक पहले कार में सवार लोग नीचे उतर गए थे। वहीं, वीडियो में लैंडस्लाइड के दौरान वहां काम कर रहे मजदूर भी भागते हुए नजर आए।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर गिर रहे हैं। इस दौरान पत्थर गिरने से महज कुछ सेकंड पहले एक कार मौके पर रुकती है और लोग कार के दरवाजे खोलते हुए भागते हैं। मौजूद नेशनल हाईवे का एक कर्मचारी यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि वो हॉर्न भी दे रहा था और पूछता है कि क्या गाड़ी मे कोई और भी है। यह भी देखा गया है कि अक्सर लोग NH कर्मियों की बातों को अनदेखा करते हैं और आगे बढ़ने की जिद करते हैं, जिससे लोग अपनी जान जोखिम में डालते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *