शिमला-03 जनवरी. शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 3 जनवरी से हिम MSME फेस्ट 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस फेस्ट का उद्घाटन करेंगे, जबकि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसका आयोजन उद्योग विभाग द्वारा किया जा रहा है। फेस्ट के पहले दिन दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें प्रदेश की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और संगीत की झलक देखने को मिलेगी। शाम 4 बजे से स्टार्टअप अवॉर्ड्स और कल्चरल फैशन शो आयोजित किए जाएंगे, जहां ‘मेड इन हिमाचल’ को आधुनिक अंदाज़ में प्रस्तुत किया जाएगा। शाम को स्टार नाइट का आयोजन होगा, जिसमें पंजाबी गायक गैरी संधू अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगे। हिम MSME फेस्ट 2026 स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों और युवाओं को नया मंच देने के साथ ‘लोकल से ग्लोबल’ की सोच को मजबूती प्रदान करेगा।
Breaking: शिमला रिज मैदान पर आज से HIM MSME फेस्ट 2026,CM सुक्खू करेंगे उद्धघाटन
