Breaking: शिमला में 50 हजार रूपए की नौकरी देने के नाम पर ठगी,मामला दर्ज


शिमला-08 मई. शिमला में खुद को ऊंचे पद पर आसीन बताकर 65 वर्षीय बुजुर्ग से नौकरी दिलाने के नाम पर 32 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने बुजुर्ग को 50 हजार रुपये मासिक वेतन वाली नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना सुन्नी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दीप राम शर्मा (65) निवासी सुन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव जैशी, डाकघर भराड़ा के देवेंद्र ने खुद को टाटा-बीएसएनएल संयुक्त उद्यम में एक उच्च अधिकारी बताकर जनवरी 2025 में उसे प्रभावित किया। आरोपी ने दीप राम को यह कहकर झांसे में लिया कि वह उसे 50 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी दिलवा सकता है। इसी बहाने उसने किश्तों में कुल 32 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित का कहना है कि पैसे देने के बाद न तो उसे कोई नौकरी रकम लौटाई गई। कई बार कहने के बावजूद आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर मिली और न ही उसकी दिया और टालमटोल करता रहा। दीप राम ने आखिरकार इस ठगी की शिकायत सुन्नी थाने में दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के लिए तलब किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *