Breaking: शिमला में सचिव द्वारा JOA (IT) के ट्रांसफर पर उठे सवाल,जानें क्यों


शिमला-10 दिसंबर. हिमाचल के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव ने तहसील वेलफेयर ऑफिस शिमला में तैनात जेओए (आईटी) पंकज भारद्वाज को डीम्ड रिलीव कर दिया है। सचिव ने पंकज भारद्वाज को सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण की सचिवालय में बी ब्रांच में जॉइन करने के आदेश जारी किए।

बता दें कि बीते 19 सितंबर को डायरेक्टर एम्पावरमेंट ऑफ एससी, ओबीसी मॉयनोरिटी एंड स्पेशल एबल्ड ने तहसील वेलफेयर ऑफिस शिमला से पंकज भारद्वाज को सचिवालय में सामाजिक न्याय एंड सशक्तिकरण की सचिवालय में बी ब्रांच में जॉइन करने को कहा था, लेकिन अधीनस्थ अधिकारी ने पंकज भारद्वाज को रिलीव नहीं किया। इसके लिए रिमाइंडर भी भेजे गए। फिर भी रिलीव नहीं किया। इसके बाद आशीष सिंघमार ने पंकज भारद्वाज को डीम्ड रिलीव किया। आमतौर पर जेओए (आईटी) की ट्रांसफर के आदेश डायरेक्टर लेवल पर होते है। सचिव द्वारा रिलीव करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *