Breaking: शिमला में बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने का मामला आया सामने,जांच में जुटी पुलिस


शिमला-17अक्टूबर. राजधानी शिमला में बाप बेटी के रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर शराब के नशे में छेड़छाड़ के आरोप लगाए है।  पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता से पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका सौतेला पिता कुलदीप शर्मा शराब पीकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। उसके साथ शारिरिक संभोग बनाने को कहता है। उसने पुलिस को बताया वह कई बार ऐसी हरकतें कर चुका  है।  ऐसे में तंग आकर युवती ने पुलिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।  पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसके पिता की मौत के बाद कुछ वर्ष पहले मां ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद वह अपनी मां औऱ सौतेले पिता के साथ रहने लगी। सौतेला पिता ने कुछ दिनों से छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसकी ये हरकतें बढ़ती गईं। शराब के नशे में आरोपित उसके शरीर के अंगों को छूकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। लड़की के विरोध करने पर वह उसके साथ गाली गलौज करता है और मारपीट करने पर उतर  जाता है और मुंह बंद रखने की धमकी देता है। उसकी इस तरह की हरकतों से परेशान होकर ही पुलिस स्टेशन पहुंची है और शिकायत दी है। 

उधर,शिमला पुलिस ने गुरूवार को आरोपित के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74,75 (1), (2), (3) व 79 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर ली है और आरोपित  व्यक्ति के खिलाफ जांच चल रही है। आरोप यदि सही पाए गए तो पुलिस व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *