शिमला-27 जून. राजधानी शिमला में ब्रेक फेल होने एक निजी बस दीवार से जा टकराई. इस हादसे में 3 यात्रियों को चोटें आई है जिन्हें इलाज के लिए रिपन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि शुक्रवार को शिमला में एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया. शिमला में लिफ्ट के पास एक निजी बस की ब्रेक फेल हो गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बच गया. दरअसल ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर ने बस को दीवार की ओर मोड़ दी, जिससे बस दीवार से टकरा कर रुक गई और यात्री बाल-बाल बच गए. अगर चालक ने बस को दीवार की तरफ नहीं मोड़ा होता तो बस खाई में गिर जाती. बस सड़क किनारे दीवार से टकराने की वजह से तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए रिपन अस्पताल ले जाया गया. हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस की ब्रेक ने काम करना बंद किया चालक ने बिना देर किए बस को दीवार की ओर मोड़ दिया, जिससे बस गहरी खाई में गिरने से बच गई.
एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि शिमला में एक निजी बस ब्रेक फेल होने की वजह से सड़क किनारे दीवार से टकरा गई. जिससे एक बड़ा हादसा होने टल गया. चालक ने सूझबूझ से काम लिया और बस को दीवार की तरफ मोड़ दिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.
