Breaking: शिमला में देर शाम होटल में गैस धमाका, एक घायल


शिमला-28 जनवरी. शिमला-28 जनवरी. राजधानी शिमला के ओल्ड बस स्टैंड के समीप गुरुद्वारा साहिब के पास देर शाम एक B&B होटल में बुधवार की शाम ब्यूटेन गैस सिलेंडर की लिकेज से धमाका हो गया। यह धमाका होटल के एक कमरे में हुआ, जिससे कमरे की सीलिंग और शीशे टूट गए। टूटे हुए कांच के टुकड़े लगने से एक युवक को मामूली चोटें आईं। जानकारी के मुताबिक होटल में कुछ पर्यटक ठहरे हुए थे जिनकी बूटेन गैस से गैस लीक हो रही थी जिसके चलते जोरदार धमाका हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने होटल के कमरे और आसपास के क्षेत्र की जांच की। जांच में यह सामने आया कि धमाका किसी अन्य कारण से नहीं बल्कि ब्यूटेन गैस के कैंपिंग सिलेंडर में हुई लीकेज की वजह से हुआ। पुलिस के अनुसार सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद कमरे में गैस भर गई और इसी दौरान धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही होटल में ठहरे अन्य लोगों में अफरा तफरी मच गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल को तुरंत खाली करवा लिया गया।

पुलिस ने होटल प्रबंधन को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई आपराधिक पहलू सामने नहीं आया है और यह एक हादसा है। फिर भी सुरक्षा मानकों को लेकर जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *