शिमला-23 जनवरी. हिमाचल प्रदेश में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए शिमला में तैनात ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल को चिट्टा के साथ पकड़े जाने के बाद तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। सरकार और पुलिस प्रशासन इसे विभाग के भीतर अनुशासन और भरोसे को बनाए रखने की अहम कार्रवाई के तौर पर देख रहे हैं। बता दें कि बीते कल यानी 22 जनवरी को सुबह करीब 2 बजे शोघी बैरियर पर पुलिस की नियमित नाकाबंदी और चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ से शिमला की ओर आ रहे एक वाहन को जांच के लिए रोका गया। वाहन में राहुल कुमार, गौरव और विकास सवार थे। पुलिस द्वारा वाहन और सवारियों की विधिवत तलाशी लेने पर कुल 9.480 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
Breaking: शिमला में चिट्टे के साथ गिरफ्तार कांस्टेबल नौकरी से बर्खास्त
