शिमला-5 जनवरी. शिमला में एक युवती ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। यह घटना शनिवार देर शाम की है। जब युवती शिमला की ओर जा रही एक निजी बस में सफर कर रही थी। युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी बस में यात्रा कर रही थी। जैसे ही बस रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए युवती ने तुरंत बस से उतरने का निर्णय लिया। लेकिन बस से उतरने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। युवती ने इस दौरान हिम्मत दिखाते हुए पास में खड़े एक ट्रैफिक कांस्टेबल से मदद मांगी। कांस्टेबल ने तुरंत स्थिति को समझते हुए आरोपी को वहीं रोक लिया और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर बालूगंज पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि आरोपी एक 63 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी है। युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा बीएनएस की धारा 74 व 78 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
Breaking: शिमला में चलती बस में 63 वर्षीय बुजुर्ग ने युवती को छेड़ा,मामला दर्ज
