Breaking: शिमला पुलिस ने शाह गैंग की एक और महिला सदस्य को तीसरे दिन किया गिरफ्तार


शिमला-20 फरवरी. शिमला पुलिस का चिट्टा तस्कर संदीप शाह गैंग के गुर्गों को पकड़ने का सिलसिला जारी है। पुलिस ने शाह गैंग की सदस्य तीसरी महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने अंकिता नेगी (24) और अधिवक्ता अवंतिका को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने आज यानी वीरवार को एक और लड़की को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अमरजीत चड्डा उर्फ सिमरन उम्र 27 साल को गिरफ्तार किया है।  इसके तार शाह गैंग से जुड़े है। 

पुलिस ने बीती शाम को ही एडवोकेट अवंतिका को गिरफ्तार किया है। वह शिमला के ढली क्षेत्र की रहने वाली है। वहीं उससे पहले पुलिस ने मल्याणा से अंकिता नेगी को गिरफ्तार किया था। पुलिस सभी से पूछताछ करके पता लगा रही है कि वह कैसे शाह गैंग के संपर्क में आई और चिट्टा तस्करी में लगी।

बता दें कि शिमला पुलिस अब तक शाह गैंग के अब तक 37 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, डिजिटल साक्ष्यों और बैंक खातों के आधार पर 25 और महिलाएं के संदीप शाह गैंग से जुड़ी हुई है। इनके बैंक खातों को तलाशा जा रहा है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए और सबूत जुटा रही है। जल्द ही अन्य लोगों को भी गिरफ्तारी हो सकती है। शाह गिरोह से जुड़े बैंक खातों की जांच में अब तक 5 करोड़ रुपए के लेनदेन का पता चला है। पुलिस जांच में पता चला है कि इन तस्करों ने प्रदेश में पहले हर वर्ग के युवाओं को नशे का आदी बनाया। इसके बाद पैसों के लालच में चिट्टा की तस्करी शुरू करवाई।

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि जो नशा फैलाएगा, वह जेल जाएगा।शिमला पुलिस ने दो सप्ताह पहले इस गैंग के मुख्य सरगना संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में पता चला है कि संदीप शाह न केवल हिमाचल बल्कि पूरे उत्तर भारत में नशा तस्करी करता था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *